Ad Code

Be known by your own web domain (en)

OUR STORY IN ONE MINUTE

 

Our story in one minute


*ज़िन्दगी से लम्हें चुरा* 
 *बटुए में रखता रहा!* 

*फुरसत से खरचूंगा* 
*बस यही सोचता रहा।* 

*उधड़ती रही जेब* 
*करता रहा तुरपाई* 
*फिसलती रही खुशियाँ* 
*करता रहा भरपाई।* 

*इक दिन फुरसत पाई* 
*सोचा .......* 
*खुद को आज रिझाऊं* 
*बरसों से जो जोड़े* 
*वो लम्हें खर्च आऊं।* 

Don't waste time



*खोला बटुआ..लम्हें न थे* 
*जाने कहाँ बीत गए!* 
*मैंने तो खर्चे नहीं* 
*जाने कैसे बीत गए !!* 

*फुरसत मिली थी सोचा* 
*खुद से ही मिल आऊं।* 

*आइने में देखा जो* 
*पहचान ही न पाऊँ।* 

*ध्यान से देखा बालों पे* 
*चांदी सा चढ़ा था,* 
*था तो मुझ जैसा पर* 
*जाने कौन खड़ा था.......* _

*(हम सब की कहानी )*_

Ajay Kapoor
Ajay Kapoor

DISCLAIMER
This post is from my friend Ajay Kapoor.

Feel free to share your thought about this post or anything you like.

Please contact me to publish your post here.


Post a Comment

0 Comments

Ad Code